1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Nita Ambani, Winter Olympics 2018

नीता अंबानी ने विंटर ओलंपिक के विजेताओं को किया सम्मानित

Nita Ambani
प्योंगयांग। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) की सदस्य नीता अंबानी ने शनिवार को विंटर ओलंपिक 2018 के विजेताओं को सम्मानित किया। साउथ कोरिया के प्योंगयांग में विंटर ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा है।


विंटर ओलंपिक 2018 में 92 देशों के 2920 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। नीता अंबानी ने अल्पाइन स्कीइंग टीम के इवेंट की विजेता स्विट्‍जरलैंड और रनरअप ऑस्ट्रेलिया को पुरस्कृत किया। नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति की पहली भारतीय महिला सदस्य हैं।

वे आईओसी के दो महत्वपूर्ण आयोग की भी सदस्य हैं, जिनमें प्रतिष्ठित ओलंपिक चैनल भी शामिल है। विंटर ओलिंपिक 2018 का सीधा प्रसारण जियो टीवी पर देखा जा सकता है। जियो टीवी ने यूजर्स की सुविधा के लिए कई एक्सक्लूसिव चैनल बनाए हैं, जिससे 24x7 पर इन खेलों का पूरा प्रसारण देखा जा सके।

रविवार को विंटर ओलंपिक आखिरी दिन है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी की सदस्य नीता अंबानी ने साउथ कोरिया के प्योंगयांग में चल रहे विंटर ओलिंपिक के लिए भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे शिवा केशवन और जगदीश सिंह को भी शुभकामनाएं दी थीं।
अगला लेख
भारत-दक्षिण अफ्रीका केपटाउन टी-20 मैच का ताजा हाल