बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Nita Ambani, National Sports Promotion Award
Written By
Last Modified: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (22:37 IST)

नीता अंबानी 'खेल प्रोत्साहन पुरस्कार' से सम्‍मानित

नीता अंबानी 'खेल प्रोत्साहन पुरस्कार' से सम्‍मानित - Nita Ambani, National Sports Promotion Award
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रिलायंस फाउंडेशन को मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में 'राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार' से सम्मानित किया। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति में भारत की एकमात्र प्रतिनिधि नीता अंबानी ने यह पुरस्‍कार ग्रहण किया। 
         
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार चार संगठनों को दिए गए। युवा प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें तराशने के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन को पुरस्कार मिला, जबकि कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के जरिए खेलों को प्रोत्साहित करने का पुरस्कार ओडिशा औद्योगिक ढांचागत विकास निगम को मिला। 
          
खेल विकास के लिए गोल्फ फाउंडेशन और रिलायंस फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। खेल विकास के लिए राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार ग्रहण करने खुद रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति में भारत की एकमात्र प्रतिनिधि नीता अंबानी मौजूद थीं। 
        
नीता लगभग एक घंटे तक चले इस समारोह में अवॉर्डियों की कतार में बैठी रहीं। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार सबसे अंत में प्रदान किए गए और आखिरी पुरस्कार ग्रहण करने वाली नीता अंबानी थीं। उन्होंने राष्ट्रपति के हाथों से यह सम्मान ग्रहण किया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
आईसीसी ने होल्डर को लगाई फटकार