पैरा स्विमर मोहम्मद आलम की महिला सफाईकर्मी से शर्मनाक हरकत, जापान से वापस भेजे गए
जापान के आइची नगोया के पैरा स्विमर मोहम्मद श्मस आलम शेख ने महिला होटल सफाइ कर्मी के साथ छेड़छाड़ करने के कारण उन्हें वापस स्वदेश भेजा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनको हिरासत में भी लिया गया था।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक इंडियन पैरा-स्विमर मोहम्मद शम्स आलम शेख को एशियन पैरा गेम्स 2026 के दौरान होटल के एक महिला होटल सफाइ कर्मी के साथ गलत जगह छूने के आरोपों के बाद हिरासत में लेकर जापान से डिपोर्ट कर दिया गया है।
खबर है कि महिला स्टाफ मेंबर हाउसकीपिंग का काम कर रही थी, जब 40 साल के आलम ने उसे गलत तरीके से छुआ। खबर है कि पैरालंपिक कमेटी ऑफ़ इंडिया एक सुनवाई तक जीवनपर्यंत प्रतिबंध पर विचार कर रही है।
भारतीय पैरालंपिक समिति PCI ने कहा, भारतीय पैरालंपिक समिति किसी भी तरह के यौन दुर्व्यवहार या ऐसे व्यवहार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाती है जो दूसरों की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों का उल्लंघन करता हो।
उसने कहा, मौजूदा मामले में मिशन प्रमुख ने संबंधित खिलाड़ी के खिलाफ आजीवन प्रतिबंध सहित सबसे कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है। खिलाड़ी को जापान से भारत वापस भेज दिया गया है।
समिति ने कहा, एशियाई पैरा खेलों के समापन के बाद नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार सक्षम प्राधिकारी आगे की कार्रवाई करेंगे।
पीसीआई ने कहा कि उसने खेलों से पहले कई कार्यशालाएं आयोजित की थीं जिनमें भारतीय दल के सदस्यों को अपेक्षित व्यवहार, उनकी जिम्मेदारियों, अनुशासन बनाए रखने और निर्धारित आचार संहिता का पालन करने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया था।
समिति ने कहा, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के साथ सम्मान, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही के मूल्यों को बनाए रखने की जिम्मेदारी भी आती है। दुर्व्यवहार के किसी भी आरोप को स्थापित अनुशासनात्मक ढांचे और उचित प्रक्रिया के सिद्धांतों के अनुरूप गंभीरता से लिया जाएगा।
उसने कहा, इस समय भारतीय दल का ध्यान अपने खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और देश के लिए पदक जीतने का सिलसिला जारी रखने में सहयोग देने पर है।
पीसीआई ने कहा, समिति यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व ना केवल खेल उत्कृष्टता, बल्कि अनुशासन, गरिमा और जिम्मेदार आचरण को भी दर्शाए।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक इंडियन पैरा-स्विमर मोहम्मद शम्स आलम शेख को एशियन पैरा गेम्स 2026 के दौरान होटल के एक महिला होटल सफाइ कर्मी के साथ गलत जगह छूने के आरोपों के बाद हिरासत में लेकर जापान से डिपोर्ट कर दिया गया है।
खबर है कि महिला स्टाफ मेंबर हाउसकीपिंग का काम कर रही थी, जब 40 साल के आलम ने उसे गलत तरीके से छुआ। खबर है कि पैरालंपिक कमेटी ऑफ़ इंडिया एक सुनवाई तक जीवनपर्यंत प्रतिबंध पर विचार कर रही है।
मोहम्मद श्मस आलम शेख बिहार के रहने वाले हैं और उनको 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में भाग लेना था लेकिन इस घटना के बाद उनका करियर खतरे में पड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस घटना से जापान के आईची नगोया में पहुंचा भारतीय खेल दल सकते में है। ना केवल खेल बल्कि इस घटना से भारत और जापान के बीच भू राजनैतिक संबंधों में भी खटास पड़ सकती है।ABSOLUTE SHAME, THIS IS UNACCEPTABLE!! Indian para-swimmer Mohammad Shams Aalam Shaikh has reportedly been detained and deported from Japan following allegations of sexual misconduct involving a hotel staff member during the Asian Para Games 2026. The female staff member was reportedly carrying out his housekeeping duties when she was allegedly touched inappropriately by 40yo Aalam. This is deeply disturbing and completely unacceptable. The Paralympic Committee of India is reportedly considering a lifetime ban, pending a formal hearing. [India Today ]
— The Khel India (@TheKhelIndia) October 22, 2026