1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Major League Baseball

बेसबॉल लीग के 31 खिलाड़ी और 7 स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव

Major League Baseball
न्यूयार्क। मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) के 31 खिलाड़ी और 7 स्टाफ सदस्य कोरोनावायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। ट्रेनिंग बहाल होने के दौरान ये परीक्षण किए गए। एमएलबी और खिलाड़ियों के संघ ने शुक्रवार को नतीजों की घोषणा की। टीमों ने लीग के कोरोनावायरस के कारण 12 मार्च से निलंबित होने के बाद पहली बार ट्रेनिंग शुरू की थी। 
 
इस दौरान 30 टीमों की जांच में 19 टीमों में ये मामले पॉजिटिव आए। नमूनों के नतीजों को दक्षिण जोर्डन में खेल चिकित्सा शोध एवं परीक्षण प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। 3185 नमूने एकत्रित किए गए थे। (भाषा)
अगला लेख
भारतीय खेल मंत्रालय कोचों की 2 लाख रुपए वेतन की ऊपरी सीमा को हटाएगा