सम्बंधित जानकारी
- क्रिकेट अभ्यास में अपनी-अलग अलग गेंदों का इस्तेमाल करेंगे इंग्लैंड के क्रिकेटर
- निर्माता सुदीप शर्मा का खुलासा, 'पाताल लोक' बनी चित्रकूट में फिल्माई गई पहली सीरीज
- तेज धूप में मुंबई की सड़क पर दौड़ता रहा, ट्रेन मिलती उससे पहले मौत आ गई...
- शादी के पहले तक श्रीराम नेने को नहीं पता था स्टार हैं माधुरी दीक्षित, दिलचस्प है लव स्टोरी
- दिशा पाटनी की खूबसूरती देख टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने पूछा यह सवाल
मेजर लीग इतिहास का 110,00,000वां रन बनाने बेसबॉल दिग्गज बॉब वॉटसन का निधन
ह्यूस्टन। मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) में अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी रहे बॉब वॉटसन का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। वॉटसन ने ह्यूस्टन एस्ट्रोज के साथ 14 सत्र तक मेजर लीग खेली थी।
इस क्लब ने गुरुवार की रात को उनके निधन की घोषणा की। वॉटसन बाद में विश्व सीरीज जीतने वाले पहले अश्वेत महाप्रबंधक बने थे। उन्होंने 1996 में न्यूयार्क यांकीज के साथ यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्हें दो बार ऑल स्टार टीम में भी चुना गया था।
‘द बुल’ के नाम से मशहूर वॉटसन ने 1973 और 1975 में ऑल स्टार टीम में जगह बनाई थी। उनके नाम पर मेजर लीग इतिहास का 10,00,000वां रन बनाने की उपलब्धि भी है। उन्होंने चार मार्च 1975 को सैन फ्रांसिस्को जाइंट्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। (भाषा)
