सम्बंधित जानकारी
- लियोनल मैसी का 'डबल', बार्सिलोना यूएफा चैंपियंस लीग क्वार्टर में
- लियोनेल मैसी ने ला लीगा के लिए दागा 400वां गोल, बार्सिलोना जीता
- सुनील छेत्री ने मेस्सी को पछाड़ा, भारत ने 1964 के बाद एशियाई कप में पहली जीत दर्ज की
- लियोनेल मैसी ने रिकॉर्ड पांचवीं बार हासिल किया गोल्डन शू
- बार्सिलोना की जीत में स्टार बने लियोनेल मैसी
मेस्सी और सुआरेज के गोल से बार्सिलोना खिताब के करीब
बार्सिलोना। लुईस सुआरेज और लियोनल मेस्सी के दो मिनट के अंदर किए गए दो गोल के दम पर बार्सिलोना ने रविवार को यहां ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में 10 खिलाड़ियों के साथ एटलेटिको मैड्रिड को 2-0 से हराकर खिताब की तरफ कदम बढ़ा दिया है।
मेस्सी के लिए ला लीगा में यह रिकॉर्ड 335वीं जीत है जबकि उन्होंने और सुआरेज ने बार्सीलोना के लिए मौजूदा सत्र में अब तब 53 गोल किए हैं।
मैच के 28वें मिनट में एटलेटिको मैड्रिड के खिलाड़ी डिएगो कोस्टा को रेफरी से भिड़ने के कारण रेड कार्ड दिखा दिया गया। टीम ने हालांकि इसके बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए बार्सीलोना को कड़ी टक्कर दी।
जब मैच गोलरहित ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा था तभी 85वें मिनट में सुआरेज और 86वें मिनट में मेस्सी ने गोलकर बार्सीलोना की जीत पक्की कर दी।
इस जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर काबिज बार्सीलोना ने दूसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड पर 11 अंक की बढ़त कायम बना ली है। दोनों टीमों को हालांकि अभी सात मैच खेलने है और ऐसे में एटलेटिको के लिए इस अंतर को कम कर पाना मुश्किल होगा।
