सम्बंधित जानकारी
- टेबल टेनिस स्पर्धा : रोहन और हिमानी को खिताबी सफलता, अंश और गायत्री यूथ विजेता
- अजेश, संजय, विपिन, संतोष और मनीष को मास्टर्स राज्य रैंकिंग टेबल
- टेबल टेनिस में रश्मि सोनी, प्रशांत अहेर और रौनक चक्रवर्ती को खिताबी सफलता
- राज्य रैंकिंग टेबल-टेनिस में उमेश, संजय, विपिन, संतोष और रश्मि विजेता
- दिल्ली को हराकर चेन्नई पहली बार बना अल्टीमेट टेबल टेनिस चैंपियन
टेबल टेनिस खिलाड़ी पायस जैन ने टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता
नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी पायस जैन ने दक्षिण कोरिया की सियोंगिल जंग और जापान की सोरा मत्सुशिमा के साथ मिलकर पोलैंड में चल रही आईटीटीएफ विश्व कैडेट चैलेंज में स्वर्ण पदक जीता।
टीम एशिया की नुमाइंदगी कर रही तीनों खिलाड़ियों ने 3-0 से जीत दर्ज की। जंग ने सिंगापुर की योंग इजाक कुएक को 3-1 से हराया जबकि सोरा ने रोमानिया की लूलियप चिरिटा को 3-1 से मात दी। पायस जैन ने स्पेन की डेनियल बर्जोसा को 3-1 से शिकस्त दी। इससे पहले एशिया ने टीम यूरोप को हराया था।
लड़कियों के टीम वर्ग में यशस्विनी घोरपड़े ने एशियाई चुनौती की अगुवाई करके पोलैंड को 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।
