1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian women's hockey team

भारतीय महिला हॉकी टीम को स्पेन ने 2-2 से रोका

Indian women's hockey team
मर्सिया। भारतीय महिला हॉकी टीम को हॉफटाइम तक 2 गोल की बढत बनाने के बाद चौथे और आखिरी मैच में स्पेन से 2-2 से ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

भारत के लिए दीप ग्रेस इक्का (8वां) और नवनीत कौर (26वां मिनट) ने गोल दागे जबकि स्पेन के लिए लूसिया जिमेनेज (35वां) और क्लारा कार्ट (39वां) ने गोल किए। इस ड्रॉ के बाद 4 मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर रही।
 
स्पेन ने पहले मैच में 3-2 से जीत दर्ज की जबकि दूसरा मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। भारत ने तीसरा मैच 5-2 से जीता। अब भारत का सामना विश्व कप रजत पदक विजेता से 2 फरवरी को होगा। भारत की शुरुआत बहुत आक्रामक रही और स्पेन के डिफेंस में भारतीयों ने कई बार सेंध लगाई।

भारत को पहले ही क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका। दीप ग्रेस इक्का ने हालांकि 8वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को बढ़त  दिलाई।
 
दूसरे क्वार्टर में भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया और स्ट्राइकर नवनीत कौर ने रानी रामपाल की मदद से 26वें मिनट में फील्ड गोल दागा। हॉफ टाइम तक भारत ने 2-0 से बढत बना ली थी। ब्रेक के बाद स्पेन ने पलटवार करते हुए पहले ही मिनट में लूसिया के गोल की मदद से अंतर कम किया।

स्पेन के लिए दूसरा गोल क्लारा ने 39वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। आखिरी क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी।
अगला लेख
कैरोलिना मारिन की गैरमौजूदगी में भी ऑल इंग्लैंड जीतना आसान नहीं : सिंधू