1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian Women's Hockey Team

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पोलैंड को 3-0 से हराया

Indian Women's Hockey Team
ब्यूनस आयर्स। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पोलैंड को 3-0 से हराकर युवा ओलंपिक खेलों की हॉकी फाइव्स स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत के लिए लालरेम्सियामी (10वां मिनट), कप्तान सलीमा टेटे (14वां) और बलजीत कौर (14वां) ने गोल दागे।
 
 
पहले हॉफ में पोलैंड को दूसरे मिनट में गोल करने का मौका मिला लेकिन विक्टोरिया जिमरमैन भारतीय गोलकीपर बिछू खरीबाम को छका नहीं सकी। भारत की मुमताज खान भी गोल करने के करीब पहुंचे लेकिन विरोधी गोलकीपर ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया।
 
लालरेम्सियामी ने 10वें मिनट में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। भारत की बढ़त 14वें मिनट में सलीमा ने दुगनी की जबकि इसी मिनट बलजीत ने तीसरा गोल दागा। (भाषा)
अगला लेख
IND vs WI : ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे शतक के क‍रीब, भारत दूसरे टेस्ट में भी मजबूत