1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. indian arrows vs east bengal match

I-League Live : ईस्ट बंगाल ने इंडियन एरोज पर 3-1 की निर्णायक बढ़त ली

indian arrows vs east bengal
मुंबई। I-League 2019-20 में एक रोमांचक मुकाबला इस समय मुंबई इंडियन एरोज (Indian Arrows) और ईस्ट बंगाल (East Bengal) के बीच खेला जा रहा है। मध्यांतर के समय तक ईस्ट बंगाल की टीम 1-0 से आगे थी। समाचार लिखे जाने तक मैच में ईस्ट बंगाल 3-1 से आगे है।

कूपरेज ग्राउंड स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में ईस्ट बंगाल ने शुरुआत में ही अपना दबदबा बना लिया था और तेज हमले करके इंडियन एरोस को सकते में डाल दिया था। खेल के चौथे मिनट पर जैम सैंटोस ने ईस्ट बंगाल के लिए बढ़त का गोल दागा।

इंडियन एरोस ने भी बाद में शानदार खेल दिखाया लेकिन मध्यांतर तक टीम बराबरी करने में नाकाम रही। खेल के दूसरे भाग में 55वें मिनट पर आखिरकार इंडियन एरोज के लिए विक्रम प्रताप सिंह ने बराबरी का गोल दागकर स्कोर के 1-1 पर पहुंचा दिया।

लेकिन उसके बाद खेल के 62 में मिनट पर एशर अख्तर ने ईस्ट बंगाल के लिए गोल दागकर टीम को एक बार फिर से 2-1 की बढ़त में ला खड़ा किया। लालरिंदिका राल्ते ने 67वें मिनट पर ईस्ट बंगाल के लिए तीसरा गोल दागा। मैच में अब ईस्ट बंगाल की टीम 3-1 से आगे हो गई है।

सनद रहे कि ईस्ट बंगाल की टीम 12 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है। बंगाल ने 11 मैच खेले हैं और केवल 3 मैचों में जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ इंडियन एरोज के खाते में केवल 8 अंक हैं। टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं और केवल 2 जीते हैं।

भारतीय एरोज अपने आखिरी गेम में  नेरोका एफसी (NEROCA FC) के खिलाफ खेले, लेकिन अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। मैच 0-0 से ड्रॉ रहा था। वहीं ईस्ट बंगाल ने पंजाब एफसी के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था और यह मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था।

इस साल लीग में 11 टीमें भाग ले रही हैं, जैसे कि मोहन बागान, आइजोल एफसी, ईस्ट बंगाल, चर्चिल ब्रदर्स एफसी गोवा, ट्राई एफसी, चेन्नई सिटी एफसी, गोकुलम केरल एफसी, पंजाब एफसी, रियल कश्मीर एफसी, इंडियन एरो, और नेरोका एफसी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मनप्रीत ने एफआईएच पुरस्कार को दिवंगत पिता को समर्पित किया