1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. google doodle celebrates 2018 asian games

गूगल डूडल के जरिए मना रहा 18वें एशियन गेम्स का जश्न

Google Doodle
इंडोनेशिया में शनिवार से 18वें एशियन गेम्स की शुरुआत हो रही है। इस मौके पर सर्च इंजन गूगल ने शानदार डूडल बनाकर एशियन गेम्स के शुरूआत को सेलिब्रेट कर रहा है। ये खेल 2 सितंबर तक खेले जाएंगे।
 
 
एशियन गेम्स 2018 इंडोनेशिया के दो शहर जकार्ता और पालेमबांग में एशियन गेम्स आयोजित होने वाला है। ऐसा पहली बार ही होगा जब एशियाई गेम्स दो शहर में आयोजित किए जा रहे हैं। एशियाड की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरिमनी जर्काता के गेलोरा बंग कार्नो स्टेडियम में होंगी।

एशियन गेम्स में कई तरह के खेल होंगे। इनमें बॉक्सिंग, साइक्लिंग, कबड्डी, कर्राटे, शूटिंग, स्क्वैश, बैडमिंटन और वेटलिफ्टिंग आदि खेल खेले जाएंगे। इन खेलों में कुल ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के कुल 45 देश भाग लेंगे।
 
इससे पहले, 13 जुलाई 2018 को इंडोनेशिया एशियन गेम्स ऑर्गनाइजेशन कमिटी ने 18वें एशियाई खेलों के आधिकारिक म्यूजिक एलबम: एनर्जी ऑफ एशिया को रिलीज किया गया था। इस एलबम में कुल 13 गाने थे।
 
गूगल ने शनिवार को अपने डूडल के जरिए एक स्लाइड शो पेश किया है जिसमें उन्होंने इस इवेंट में होने वाले अलग-अलग गेम्स को दर्शाया है। गूगल डूडल में वेटलिफ्टिंग, आर्चरी, फुटबॉल जैसे और भी गेम्स शामिल हैं। भारत की ओर से 34 खेलों में 572 एथलीट हिस्सा लेंगे।
अगला लेख
कोहली की जबरदस्त पारी, रहाणे 81 रन बनाकर आउट