मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. men and women hockey teams leave for upcoming asian games
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (14:58 IST)

एशियन गेम्स 2018 : स्वर्ण के लक्ष्य के साथ भारतीय हॉकी टीमें जकार्ता रवाना

Asian Games 2018
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें 18वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सीधे 2020 के टोक्यो ओलिंपिक का टिकट कटाने के लक्ष्य के साथ मंगलवार सुबह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जकार्ता रवाना हो गई।
 
 
18 सदस्यीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत मेजबान इंडोनेशिया के खिलाफ 19 अगस्त को पूल बी के अपने ओपनिंग मैच से करेगी जबकि पुरुष टीम अपने खिताब बचाओ अभियान की शुरुआत 20 अगस्त को इंडोनेशिया के खिलाफ मैच से करेगी।
 
भारतीय महिला टीम के ग्रुप में कोरिया, थाईलैंड, कजाखस्तान और इंडोनेशिया हैं। ग्रुप में शीर्ष दो स्थान में रहने वाली टीमों को सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा। गत चैंपियन भारतीय पुरुष टीम के ग्रुप में इंडोनेशिया, कोरिया, जापान, श्रीलंका और हांगकांग हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
भारतीय टीम के बचाव में इंग्लैंड के कोच ने कहा, भारत इससे ज्यादा अभ्यास नहीं कर सकता, सप्ताह में दस दिन नहीं होते