1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Athletes Neeraj Chopra, Asian Games 2018

एथलीट नीरज चोपड़ा चुने गए एशियाई खेलों के ध्वजवाहक

Athletes Neeraj Chopra
नई दिल्ली। स्टार भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को 18 अगस्त को जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शुक्रवार को दल के लिए आयोजित रवानगी समारोह के दौरान यह घोषणा की।


एशियाई खेलों का आयोजन 18 अगस्त से दो सितंबर तक जकार्ता और पालेमबांग में किया जाएगा। बीस वर्षीय नीरज मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन हैं और उन्होंने पिछले महीने फिनलैंड में सावो खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। नीरज ने 2017 में एशियाई एथलेटिक चैम्पियनशिप में 85.23 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

उन्होंने पोलैंड में 2016 आईएएएफ विश्व अंडर-20 चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह 2014 एशियाई खेलों में भारत के ध्वजवाहक थे। भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में पिछले चरण में 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य पदक से कुल 57 पदक हासिल किए थे। (भाषा) 
अगला लेख
India vs England Live Score: भारतीय टीम पर गिरी गाज, शुरुआत में ही गंवाए अपने दो महत्वपूर्ण विकेट