• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Holland Women's World Cup Hockey Champion
Written By
Last Updated : सोमवार, 6 अगस्त 2018 (23:52 IST)

महिला हॉकी विश्व कप में हॉलैंड का दबदबा, आयरलैंड को रौंदकर जीता आठवां स्वर्ण पदक

Women's Hockey World Cup Tournament
लंदन। गत चैंपियन हॉलैंड ने जॉयंट किलर आयरलैंड को 6-0 के बड़े अंतर से पीटकर महिला हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट में अपना खिताब बरकरार रखा। हॉलैंड ने 8वीं बार इस खिताब को अपने नाम किया।
 
 
हॉलैंड ने रविवार को खेले गए फाइनल में आधे समय तक 4 गोल दागकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया था। उलटफेर करते हुए फाइनल तक पहुंची विश्व रैंकिंग में 16वें नंबर की आयरलैंड की टीम हॉलैंड की श्रेष्ठता के आगे बेबस नजर आई। आयरलैंड को रजत पदक से संतोष करना पड़ा और इस प्रदर्शन वह विश्व रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंच गई है।
 
इससे पहले स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। स्पेन का विश्व कप में यह पहला पदक था। आयरलैंड से शूटआउट में क्वार्टर फाइनल में हारने वाली भारतीय टीम को 8वां स्थान मिला। भारत का विश्व कप में यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय टीम 1974 में 4थे, 1978 में 7वें, 1983 में 11वें, 1998 में 12वें, 2006 में 11वें और 2010 में 9वें स्थान पर रही थी।
 
टीमों की अंतिम स्थिति-
 
1. हॉलैंड 
2. आयरलैंड 
3. स्पेन 
4. ऑस्ट्रेलिया 
5. जर्मनी 
6. इंग्लैंड 
7. अर्जेंटीना 
8. भारत 
9. इटली 
10. बेल्जियम 
11. न्यूजीलैंड 
12. कोरिया 
13. जापान 
14. अमेरिका 
15. दक्षिण अफ्रीका 
16. चीन। (वार्ता)