1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Former President Donald Trump turns commentator

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप करेंगे कमेंट्री, इस साइट पर होगा प्रसारण

अमेरिका
वाशिंगटन:अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुक्केबाजी के एक नुमाइशी मुकाबले में कमेंट्री करेंगे जिसमें पूर्व हैवीवेट चैम्पियन इवांडर होलीफील्ड भी शामिल होंगे।

ट्रंप के साथ उनके बेटे डोनाल्ड जूनियर भी होंगे। हॉलीवुड में होने वाले इस मुकाबले की फीड एफआईटीई डॉट टीवी पर उपलब्ध होगी।

पूर्व राष्ट्रपति ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मुझे महान लड़ाके और मुकाबले पसंद है ।इस बार मैं शनिवार की रात ऐसे ही एक मुकाबले का हिस्सा रहूंगा और अपने विचार भी रखूंगा। आप इसे चूकना नहीं चाहेंगे।’’

पहले यह मुकाबला लॉस एंजिलिस में होना था जिसमें आस्कर डे ला होया को विटोर बेलफोर्ट का सामना करना था। डे ला होया के कोरोना संक्रमित होने के कारण ऐन मौके पर होलीफील्डको शामिल किया गया। होलीफील्ड की उम्र को देखते हुए कैलिफोर्निया राज्य एथलेटिक आयोग ने अनुमति देने से इनकाार कर दिया जिसकी वजह से अब मुकाबला फ्लोरिडा में हो रहा है।

होलीफील्ड अगले महीने 59 वर्ष के हो जायेंगे और 2011 से रिंग में नहीं उतरे हैं।(एपी)
अगला लेख
क्या 153 रनों की साझेदारी बनाने वाले चोटिल रोहित और पुजारा खेल पाएंगे पांचवा टेस्ट?