1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. FIH Pro League 2021-22 Tournament

FIH प्रो लीग 2021-22 : न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 फरवरी को होगा भारत का पहला मैच

FIH Pro League 2021-22 Tournament
बेंगलुरु। भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के तीसरे सत्र में अगले साल 5 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। एफआईएच ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम की आज घोषणा की।

भारतीय टीम फरवरी में ऑस्ट्रेलिया और स्पेन से भी खेलेगी। उसे इस महीने 5 मैच विदेश में खेलने हैं, जिसके बाद भारत में जर्मनी और अर्जेंटीना का सामना करना है। भारतीय टीम को 12 और 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से और 26 तथा 27 फरवरी को स्पेन से खेलना है।

भारत और जर्मनी का सामना 12 और 13 मार्च को होगा, जबकि अर्जेंटीना से उसे 19 और 20 मार्च को खेलना है।इसके बाद भारत में ही दो और तीन अप्रैल को इंग्लैंड से मैच होंगे। बेल्जियम के खिलाफ 11 और 12 जून और नीदरलैंड के खिलाफ 18 और 19 जून को उनके मैदान पर खेलना है।

भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, कार्यक्रम से हमें तैयारी के लिए काफी समय मिल जाएगा। इस समय हमारा फोकस टोक्यो ओलंपिक है, लेकिन उसके बाद हम इसकी तैयारी करेंगे। एफआईएच प्रो लीग का दूसरा सत्र अभी चल रहा है। भारत को इस महीने स्पेन और जर्मनी से खेलना है।(भाषा)
अगला लेख
IPL 2021 : सनराइजर्स ने वॉर्नर को हटाकर केन विलियमसन को बनाया कप्तान