dharma sangrah
Thu, 26 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. FIFA ranking, Indian football team

फीफा रैंकिंग में भारत 10 स्‍थान गिरा

FIFA ranking
नई दिल्ली। भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम ताजा फीफा रैंकिंग में 10 स्थान नीचे लुढ़ककर 107वें स्थान पर खिसक गई है। भारतीय टीम को ताजा रैंकिंग में 25 अंकों और 10 स्थान का नुकसान हुआ।
             
भारतीय टीम दो महीने पहले ही अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 96वें नंबर पर पहुंची थी। लेकिन टीम पिछले महीने एक स्थान नीचे खिसककर 97वें नंबर पर आ गई थी। भारतीय टीम हाल में मुंबई में हुई तीन देशों की सीरीज में जीत के बावजूद शीर्ष 100 में कायम नहीं रह पाई। 
          
भारतीय टीम को ताजा रैंकिंग में 25 अंकों और 10 स्थान का नुकसान हुआ जिससे वह नीचे लुढ़ककर 107वें नंबर पर खिसक गई है। भारतीय टीम के अब 316 अंक है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ेंगे 34 हजार धावक