1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Djokovic, Federer, Nadal discuss Covid-19 fund

जोकोविच, फेडरर, नडाल ने Covid-19 कोष पर चर्चा की

Novak Djokovic
वाशिंगटन। नोवाक जोकोविच ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण आर्थिक रूप से प्रभावित टेनिस खिलाड़ियों की मदद के लिए एटीपी के साथ काम करने को लेकर उन्होंने रोजर फेडरर और राफेल नडाल से बात की है। 
 
जोकोविच ने स्टान वावरिंका के साथ एक चर्चा में बताया कि उन्होंने दोनों दिग्गजों से चर्चा कि, ‘हम कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी की कैसे मदद कर सकते हैं?, जो इस महामारी के कारण सबसे अधिक संकट का सामना कर रहे है।’  
 
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य 30 से 45 लाख डॉलर इकट्ठा करने का है जिससे 200 से 700वीं रैंकिंग की खिलाड़ियों की मदद की जा सके। (भाषा)
अगला लेख
लॉकडाउन के चलते I League के बचे हुए मैच रद्द हुए, मोहन बागान चैंपियन