1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. D Gukesh becomes highest Indian chess player
Written By WD Sports Desk
Last Modified: गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (14:00 IST)

भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी बने गुकेश, विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचे

D Gukesh
विश्व चैंपियन डी गुकेश ने अपने नाम पर नित नई उपलब्धियां दर्ज करने का क्रम जारी रखा है और वह गुरुवार को फिडे (विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था) की नवीनतम रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचकर अर्जुन एरिगैसी की जगह भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी बन गए।
 
इस 18 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने नीदरलैंड के विज्क आन ज़ी में चल रहे टाटा स्टील टूर्नामेंट में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। टूर्नामेंट में यह उनकी दूसरी जीत थी।
 
हाल में भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ध्यान चंद खेल रत्न को प्राप्त करने वाले गुकेश के अब 2784 रेटिंग अंक हो गए हैं जबकि पिछले कुछ समय से भारत के नंबर एक खिलाड़ी रहे एरिगैसी 2779.5 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।
 
नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन 2832.5 अंकों के साथ निर्विवाद रूप से विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। उनके बाद अमेरिका के दो खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा (2802) और फैबियानो कारुआना (2798) का नंबर आता है।
गुकेश ने पिछले साल दिसंबर में सिंगापुर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व खिताब जीता था।एरिगैसी पिछले साल सितंबर में भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने इसके बाद दिसंबर में अपनी सर्वोच्च रेटिंग 2801 हासिल की थी। वह 2800 या इससे अधिक रेटिंग अंक हासिल करने वाले दुनिया के 15वें और विश्वनाथन आनंद के बाद भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं।(भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
रणजी ट्रॉफी में असहमति जताने पर महाराष्ट्र के अंकित बावने पर एक मैच का निलंबन