1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. CWG 2018 : Sanjeev Rajput wins Gold

संजीव राजपूत ने जीता 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में स्वर्ण

CWG 2018
ब्रिसबेन। भारत के संजीव राजपूत ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में खेलों के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
 
सैतीस बरस के राजपूत ने 454.5 का स्कोर करके स्वर्ण जीता। वह क्वालीफिकेशन चरण में 1180 अंकों के साथ शीर्ष पर थे। भारत के चैन सिंह 419.1 का स्कोर करके पांचवें स्थान पर रहे।
 
क्वालीफिकेशन में राजपूत ने नीलिंग में 391, प्रोन में 399 और स्टैंडिंग में 390 अंक हासिल किए। चैन सिंह 389, 398 और 379 स्कोर करके दूसरे स्थान पर रहे थे। कनाडा के ग्रिगोर्ज सिच को रजत और इंग्लैंड के डीन बेल को कांस्य पदक मिला। 
 
राजपूत ने ग्लास्गो में 2014 राष्ट्रमंडल खेल में रजत और मेलबर्न में 2006 में कांस्य पदक जीता था। (भाषा)
 
अगला लेख
सुमित ने जीता स्वर्ण, साक्षी को झटका