शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. MaryKom wins gold in Commonwealth games
Written By
Last Modified: गोल्ड कोस्ट , शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (08:29 IST)

CWG 2018 : मेरीकॉम ने जीता सोना

CWG 2018 : मेरीकॉम ने जीता सोना - MaryKom wins gold in Commonwealth games
गोल्ड कोस्ट। पांच बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एम सी मेरीकॉम ने आज अपनी उपलब्धियों में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण भी जोड़ लिया। 
 
पहली और संभवत: आखिरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रही 35 बरस की मेरीकॉम ने महिलाओं के 48 किलो फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की क्रिस्टीना ओहारा को 5-0 से हराया।
 
ओहारा के पास मेरीकॉम के दमदार पंच और फिटनेस का जवाब नहीं था। मेरीकॉम ने मुकाबले को लगभग एकतरफा बना दिया।
 
पांच महीने पहले एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली मेरीकॉम ने जनवरी में इंडिया ओपन जीता था। उन्होंने बुल्गारिया में स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में भी रजत पदक जीता था। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
म्यांमार सेना संयुक्त राष्‍ट्र की काली सूची में