शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Best Indian in Anika Verma Golf Tournament
Written By
Last Updated : शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (23:26 IST)

गोल्फ टूर्नामेंट में 15 साल की अनिका तीसरे राउंड में सर्वश्रेष्ठ भारतीय

Anika Verma
गुरुग्राम। भारत की 15 साल की एमेच्योर अनिका वर्मा हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में शनिवार को संयुक्त 9वें स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं।
 
अनिका ने तीसरे राउंड में 67 का जबरदस्त कार्ड खेला और 3 राउंड के बाद उनका स्कोर 1 अंडर 215 है। त्वेसा मलिक ने 1 अंडर 71 का कार्ड खेला और वे भी 1 अंडर 215 के स्कोर के साथ संयुक्त 9वें स्थान पर हैं। वाणी कपूर ने पर 72 का कार्ड खेला और वह पार 216 के स्कोर के साथ संयुक्त 13वें स्थान पर हैं।
 
ऑस्ट्रिया की क्रिस्टीन वोल्फ ने 67 का कार्ड खेला और वह 8 अंडर 208 के स्कोर के साथ 1 शॉट की बढ़त पर हैं।