1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Golfer Anirban Lahiri

जॉन डीरे गोल्फ टूर्नामेंट : डायलान फ्राइटेली ने जीता खिताब, अनिर्बान लाहिड़ी 47वें स्थान पर

Anirban Lahiri
सिलविस। भारत के शीर्ष गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी 3 अंडर 68 का स्कोर करके जॉन डीरे क्लासिक टूर्नामेंट में  संयुक्त 47वें स्थान पर रहे। लाहिड़ी ने उतार-चढ़ाव से भरे दौर में 7 बर्डी लगाए और 4 बोगी किए।
 
वे अगले सप्ताह होने वाले द ओपन के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके हैं। अब 2 सप्ताह ब्रेक के बाद वे  विंदहम चैंपियनशिप खेलेंगे, जो पीजीए टूर का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा। दक्षिण अफ्रीका के डायलान फ्राइटेली ने 7 अंडर 64 का स्कोर करके पहला पीजीए टूर खिताब जीता।
अगला लेख
20 साल पहले इंग्लैंड में गिब्स के हाथ से फिसला था विश्वकप, कल बोल्ट ने लात मार दी