शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Bajrang Poonia,Wrestling
Written By
Last Updated : सोमवार, 20 नवंबर 2017 (21:32 IST)

अंडर-23 विश्व कुश्ती में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे बजरंग पूनिया

Under-23 World Wrestling
नई दिल्ली। एशियाई चैंपियन बजरंग पूनिया मंगलवार से पोलैंड के ब्यडगोस्कज शहर में शुरू हो रही अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। इस चैंपियनशिप में भारत ने 24 सदस्यों की मजबूत टीम को भेजी है।
 
22 से 26 नवम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल, महिला और ग्रीको-रोमन के आठ-आठ वजन वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे। बजरंग (65 किलो वर्ग) के अलावा पुरुष टीम में उत्कर्ष काले (57 किलो) और दिनेश (74 किलो) भी अपने वर्ग में खिताब के दावेदार होंगे।
 
इस साल पेरिस में हुई विश्व चैंपियनशिप से खाली हाथ लौटने वाले बजरंग इस प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। महिला कुश्ती टीम में राष्ट्रीय चैंपियन ऋतु फोगाट (48 किलो) और दिव्या काकरान (69 किलो) के अलावा अनुभवी खिलाड़ी ललिता (55 किलो) और सरिता (60 किलो) भारतीय चुनौती पेश करेंगी।
 
 
भारतीय टीम इस प्रकार है : पुरुष फ्रीस्टाइल : उत्कर्ष काले (57 किलो), रविंदर (61 किलो), बजरंग पूनिया (65), विनोद कुमार (70 किलो), दिनेश (74 किलो), दीपक (86 किलो), विक्की (97 किलो), पुष्पेंद्र सिंह (125 किलो)। 
 
महिला कुश्ती : रितु फोगाट (48 किलो), पिंकी (53 किलो), ललिता (55 किलो), संगीता (58 किलो), सरिता (60 किलो), रेश्मा माणे (63 किलो), दिव्या काकरान (69 किलो), पूजा (75 किलो)। 
 
ग्रीको-रोमन : ज्ञानेंद्र (59 किलो), मनीष (66 किलो), योगेश (71 किग्रा), मनजीत (75 किग्रा), दीपक गुलिया (80 किग्रा), सुनील (85 किलो) सुमित (98 किलो), मेहर सिंह (130 किलो)। 
ये भी पढ़ें
विंबलडन चैंपियन नोवोत्ना का निधन