1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Asian Games First Gold China Name

एशियाई गेम्स 2018 का पहला स्वर्ण चीन के नाम

Asian Games 2018
जकार्ता। चीन के वुशु खिलाड़ी सुन पेइयुआन ने रविवार को यहां 18वें एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता। सुन ने चीन के मार्शल आर्ट के पुरुष चांगकुआन वर्ग का स्वर्ण पदक 9.75 अंक के साथ जीता।
 
 
सुन ने मेजबान इंडोनेशिया के एडगर जेवियर मार्वेलो को दूसरे स्थान पर पछाड़ दिया।
 
चीन ने 2014 में इंचियोन एशियाई खेलों में 151 स्वर्ण पदक जीते थे जो मेजबान दक्षिण कोरिया से लगभग दोगुने थे। (भाषा)
अगला लेख
मेसी का धमाल, बार्सिलोना के लिए दागा 6000वां गोल