1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Asian Games, Bajrang Poonia, Rishabh Pant

बजरंग और ऋषभ पंत वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Asian Games
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता तथा विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता पहलवान बजरंग पूनिया तथा भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी ऋषभ पंत को गुरुवार को यहां दिल्ली खेल पत्रकार संघ (डीएसजेए) के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार से नवाजा गया। 
 
 
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और युवा निशानेबाज मनु भाकर को महिला वर्ग में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया जबकि सिडनी ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कुश्ती कोच राज सिंह को जीवनपर्यंत उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अगला लेख
फाइनल में किसी से भी भिड़ने को तैयार हैं : मनदीप