1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Ami Kamani National Billiards Champion

अमी कमानी ने जीता राष्ट्रीय बिलियर्ड्स का खिताब

Ami Kamani
इंदौर। इंदौर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमी कमानी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। म.प्र. बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन के चेयरमैन भोलू मेहता ने बताया कि अमी ने खिताबी मुकाबले में दिल्ली की किरत भंडाल को 3-1 (77-66, 55-75, 78-39,  75-32) से मात दी। 
 
खिताबी मुकाबला पांच फ्रेम का था, लेकिन अमी ने शानदार खेल दिखाते हुए किरत को 4 फ्रेम में ही हराकर राष्ट्रीय चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। वहीं सेमीफाइनल में अमी ने कर्नाटक की गत विजेता उमा देवी को कड़े संघर्ष में 3-2 से पराजित किया था। 
 
अमी कमानी ने क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक की एम. चित्रा को हराया था। अमी का यह दूसरा राष्ट्रीय बिलियर्ड्स खिताब है जबकि अब तक वह कुल 8 बार राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी है। अमी की सफलता पर भारतीय बिलियर्ड्स-स्नूकर एसो. के उपाध्यक्ष सुनील बजाज, अश्विनी पुराणिक, सुजीत गेहलोत, अशोक सेठी व मितेंद्र गौड़ ने बधाई दी।
अगला लेख
Team India को 4 नंबर के लिए मिला धमाकेदार बल्लेबाज, 2018 के बाद पहली बार लगा शतक