1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. 2021 World Badminton Championship schedule changed

2021 विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का कार्यक्रम बदला

2021 World Cup
कुआलालम्पुर। वर्ष 2021 की विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का कार्यक्रम बदल दिया गया है और इसे अगस्त के बजाए नवम्बर-दिसम्बर में कराया जाएगा ताकि टोक्यो ओलंपिक से टकराव टाला जा सके। 
 
विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने शुक्रवार को एक बयान कर यह जानकारी दी। टूर्नामेंट 29 नवम्बर से पांच दिसम्बर तक स्पेन के शहर हुएल्वा में कराया जाएगा। 
 
टोक्यो ओलंपिक इस वर्ष 24 जुलाई से होने थे लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते इसे जुलाई 2021 तक स्थगित कर दिया गया। टोक्यो ओलंपिक अब 2021 में 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होंगे। 
 
बीडब्ल्यूएफ का उद्देश्य है कि विश्व चैंपियनशिप का ओलंपिक से टकराव न हो इसी कारण विश्व चैंपियनशिप को नवम्बर के अंत तक पहुंचा दिया गया है। 
 
विश्व बैडमिंटन संस्था ने 2021 के शेष कैलेंडर को अब तक निर्धारित नहीं किया है जिससे पता चलता है कि कोरोना का बैडमिंटन पर कितना गहरा असर पड़ा है। (वार्ता)
अगला लेख
शशांक मनोहर की जगह लेना चाहते हैं ईसीबी चैयरमैन कॉलिन ग्रेव्स