1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Stock markets declined in early trade

शेयर बाजारों में 3 दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में आई गिरावट

mumbai stock market opening trading bse sensex nse nifty
मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई और इसके साथ ही बाजारों में 3 दिन से जारी तेजी थम गई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 101.03 अंक गिरकर 62,171.65 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 24.20 अंक टूटकर 18,459.90 अंक पर था।
 
सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, नेस्ले, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, पॉवर ग्रिड और आईटीसी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर लार्सन एंड टूब्रो, ऐक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, टोकियो और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई के बाजार लाभ में थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बंद थे।
 
पिछले सत्र में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 762.10 अंक यानी 1.24 प्रतिशत उछलकर 62,272.68 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 216.85 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,484.10 अंक पर बंद हुआ था।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 85.54 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रुप से 1,231.98 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
मातृत्व वंदना योजना के तहत शादीशुदा महिलाओं को मिलेंगे 6 हजार रुपए