सम्बंधित जानकारी
- Corona India Update: घटते जा रहे हैं Corona मरीज, 347 नए मामले, 5516 उपचाराधीन, केवल 3 की मौत
- दिल्ली के चांदनी चौक के थोक बाजार में आग, 50 से अधिक दुकानें खाक
- मनोज तिवारी के ट्वीट पर बवाल, आप का सवाल- केजरीवाल को क्यों मारना चाहती है भाजपा?
- फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों में ट्रॉली बैग से मानव अवशेष बरामद
- Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम
मातृत्व वंदना योजना के तहत शादीशुदा महिलाओं को मिलेंगे 6 हजार रुपए
नई दिल्ली। सरकार की ओर से नागरिकों के कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें महिलाओं के लिए भी कई योजना है जिनका लाभ महिलाएं आसानी से ले रही हैं। अब केंद्र सरकार ने शादीशुदा महिलाओं को बड़ी खुशखबरी देते हुए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने एक ऐसी स्कीम की शुरुआत की है जिसमें महिलाओं को सरकार 6,000 रुपए दे रही है।
आपको बता दें कि सरकार की इस स्कीम का लाभ केवल शादीशुदा महिलाएं ही ले सकती हैं। केंद्र सरकार ने शादीशुदा महिलाओं के लिए 'मातृत्व वंदना योजना' की शुरुआत 1 जनवरी 2017 में की है जिसमें सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाती है।
इस योजना का उद्देश्य देशभर में जन्म लेने वाले बच्चे को कुपोषण से बचाना है और अन्य किसी बीमारी से बच्चें पीड़ित न हो इसलिए सरकार गर्भवती महिलाओं को खाने-पीने मदद करने के लिए 6,000 रुपए दे रही है।
Edited by: Ravindra Gupta
