1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Lawrence gang's Madam Zahar used to do this with her boyfriend, gangster Bobby Kabutar
Last Updated : गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026 (14:45 IST)

लॉरेंस गैंग की 'मैडम जहर' बॉयफ्रेंड गैंगस्टर बॉबी कबूतर संग करती थी ये काम, ब्यूटी पार्लर की आड़ में खूनी खेल

Madam Zahar
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रिय सदस्य खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है। नेहा को गैंग में ‘मैडम जहर’ के नाम से जाना जाता है। जांच में सामने आया है कि नेहा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। लेकिन इस पार्लर की आड़ में वो असल में लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के लिए ड्रग्स सिंडिकेट और हथियारों की सप्लाई का काम संभाल रही थी। और कई तरह के खूनी खेल खेलती थी।

बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है जहर मैडम : बता दें कि खुशनुमा अंसारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे और हथियार सप्लायर बॉबी कबूतर उर्फ महफूज की गर्लफ्रेंड है। इन दोनों का रिश्ता पिछले सात वर्षों से चला आ रहा है। बॉबी कबूतर ने ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी। इसके अलावा आरोपियों को गायक के रूट व मूवमेंट की सटीक जानकारी उपलब्ध कराई थी।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में रेकी : बॉबी कबूतर लॉरेंश बिश्नोई गैंग को हथियारों की खेप मुहैया करवाता है। बॉबी कबूतर एशिया के एक बड़े आर्म्स सप्लायर और भारत का अवैध हथियारों का सबसे बड़ा सौदागर कहा जाने वाला सलीम पिस्टल से हथियार लेता था। नेहा ब्यूटी पार्लर की आड़ में ड्रग्स सिंडिकेट चलाती थी, जबकि बॉबी ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में रेकी की थी। इनके पास से हथियारों और ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

गर्लफ्रेंड की शॉपिंग जिद ने करा दिया गिरफ्तार : महफूज उर्फ बॉबी कबूतर गर्लफ्रेंड के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह सात वर्षों में पहली बार पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके से बाहर निकला था। गर्लफ्रेंड नेहा उससे बार-बार शॉपिंग कराने की जिद कर रही थी। गुरुग्राम से जब वह दिल्ली लौट रहा था तो सीआई ने बीच में ही उसकी गाड़ी को रोका और चारों को गिरफ्तार किया।

बॉबी की गर्लफ्रैंड से हाशिम बाबा लॉरेंस गैंग में ड्रग्स कनेक्शन पर पूछताछ जारी है। बॉबी और लेडी डॉन 7 साल से जुड़े हैं। इसके पहले हाशिम बाबा की बेगम लेडी डॉन जोया भी गैंग के ऑपरेशन संभालती थी, जिसे हाल में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल वह जेल में बंद है।

अब हाल ही में स्पेशल सेल ने टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर बॉबी कबूतर, नेहा और दो गुर्गों (मोहम्मद राजी खान और शाहबाज) को गिरफ्तार किया है। बॉबी लगातार अपनी पहचान बदलकर ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस नेहा से बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के ड्रग्स कनेक्शन और अन्य गुप्त राज उगलवाने में जुटी है।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
चुनावी हलफनामे पर हाईकोर्ट सख्त, बिहार के 42 विधायकों को नोटिस