शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात चुनाव
  4. Human remains found in Aravalli hills in Faridabad
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 25 नवंबर 2022 (09:17 IST)

फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों में ट्रॉली बैग से मानव अवशेष बरामद

फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों में ट्रॉली बैग से मानव अवशेष बरामद - Human remains found in Aravalli hills in Faridabad
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद के पाली रोड के पास अरावली की पहाड़ियों में गुरुवार को एक ट्रॉली बैग से मानव शरीर के अवशेष मिले। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति पहाड़ियों पर गया था और उसे ही यह बैग मिला जिसमें मानव शरीर के अवशेष थे।
 
उन्होंने कहा कि सूरजकुंड पुलिस थाने के अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम की जांच के बाद बरामद अवशेष को मुर्दाघर में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
दिल्ली के चांदनी चौक के थोक बाजार में आग, 50 से अधिक दुकानें खाक