Daily Horoscope
Fri, 23 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Stock Market, jio, Airtel, Idea

जियो का जलवा, एयरटेल व आइडिया के शेयर टूटे

Stock Market
मुंबई। रिलायंस जियो के अपने 4 जी ग्राहकों के लिए फ्री में स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की घोषणा से शुक्रवार को शेयर बाजार में दूरसंचार कंपनियों के शेयरों ने गोता लगाया। एयरटेल और आइडिया मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों में दो-तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। 
 
रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने रिलायंस समूह की 40वीं आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्टफोन नहीं होने से कंपनी की 4जी सेवा के इस्तेमाल से वंचित 10 करोड़ ग्राहकों और अन्य फीचर मोबाइल का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को डिजिटल का फायदा दिलाने के लिए विश्व का सबसे सस्ता फोन उतार रहे हैं। 
 
कंपनी अपने ग्राहकों को इसे मुफ्त में उपलब्ध कराएगी किन्तु तीन साल के लिए 1500 रुपए की जमानत राशि लेगी। इस घोषणा के बाद मुंबई शेयर बाजार में आज दूरसंचार कंपनियों के शेयरों का सूचकांक 1.04 प्रतिशत अर्थात 15 अंक के नुकसान से 1444.49 अंक रहा गया। 
 
मोबाइल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारतीय एयरटेल के शेयर को 2.14 प्रतिशत अर्थात 9 रुपए का नुकसान हुआ। कंपनी का शेयर नीचे में 403 रुपए तक गिरने के बाद समाप्ति पर 410 रुपए पर बंद हुआ।

आइडिया का शेयर 3.32 प्रतिशत अर्थात 3.15 रुपए के नुकसान से 91.70 रुपए गया। कारोबार के दौरान यह नीचे में 88.20 रुपए तक गिरा। जीटीएल इन्फ्रा, टाटा कम्युनिकेशन, एमटीएनएल और आरकॉम जैसे टेलीकॉम के शेयरों में भी गिरावट रही।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के गुरुवार को आए बेहतर परिणामों के फलस्वरूप आरआईएल का शेयर 3.76 प्रतिशत अर्थात 57.50 रुपए के फायदे के साथ 1586.20 रुपए पर पहुंच गया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
राष्ट्रपति भवन में आज 'चेंज ऑफ गार्ड' समारोह नहीं