मंगलवार, 5 अगस्त 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Supreme Court scolds Rahul Gandhi, true indian would not say it
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 4 अगस्त 2025 (12:35 IST)

सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी को फटकार, सच्चा भारतीय ऐसा कभी नहीं कहता

शीर्ष अदालत ने इस मामले में लखनऊ की एक अदालत में गांधी के खिलाफ जारी कार्यवाही पर रोक लगा दी।

supreme court
Supreme Court scolds Rahul Gandhi : सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान भारतीय सेना के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सोमवार को उनकी आलोचना की। कहा सच्चा भारतीय ऐसा कभी नहीं कहता। शीर्ष अदालत ने राहुल से सवाल किया कि आपको कैसे पता चला कि 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन चीनियों ने कब्जा कर ली है?
 
न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ  राहुल से कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसा कुछ नहीं कहेंगे। राहुल से कहा कि आप विपक्ष के नेता हैं। संसद में बातें कहें, सोशल मीडिया पर क्यों कहते हैं?

पीठ ने राहुल से सवाल पूछा कि आपको कैसे पता चला कि 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन चीनियों ने कब्जा कर ली है, अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो आप ऐसा कुछ नहीं कहेंगे।

हालांकि, शीर्ष अदालत ने लखनऊ की एक अदालत में गांधी के खिलाफ जारी कार्यवाही पर रोक लगा दी। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को भी नोटिस जारी किया गया है।
 
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 29 मई को गांधी की याचिका खारिज कर दी थी। गांधी ने समन आदेश और शिकायत को यह कहते हुए चुनौती दी थी कि यह दुर्भावना से प्रेरित था। यहां की एक अदालत में दायर अपनी याचिका में शिकायतकर्ता उदय शंकर श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2022 की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान गांधी ने चीन के साथ सीमा गतिरोध के संदर्भ में भारतीय सेना के बारे में कई अपमानजनक टिप्पणियां कीं।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
Odisha: पुरी अग्निकांड में मारी गई लड़की का हुआ अंतिम संस्कार, एम्स में ली थी अंतिम सांस