dharma sangrah
Fri, 23 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rashtrapati Bhawan

राष्ट्रपति भवन में आज 'चेंज ऑफ गार्ड' समारोह नहीं

Rashtrapati Bhawan
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में आज चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा। ऐसा नए राष्ट्रपति के पद संभालने के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की वजह से होगा। 30 मिनट का चेंज ऑफ गार्ड समारोह एक सैन्य परंपरा है, जो हर शनिवार को होता है।
 
कल जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया, 'राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड समारोह शनिवार (22 जुलाई, 2017 को) निर्वाचित राष्ट्रपति के 25 जुलाई को भारत के राष्ट्रपति का पद संभालने के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की वजह से नहीं होगा।' 
 
बिहार के पूर्व राज्यपाल रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति चुने गए है। वह मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जगह लेंगे। वह सोमवार को अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। (भाषा)