सम्बंधित जानकारी
- मुंबई शेयर बाजार ने शुरुआती लाभ गंवाया, सेंसेक्स 100 अंक से अधिक नीचे आया
- शेयर बाजार में बढ़त, इन शेयरों में दिखी तेजी
- शेयर बाजारों में 3 दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 327 अंक चढ़ा
- ऑरेंज कलर की बिकिनी में भूमि पेडनेकर ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, हुमा कुरैशी ने कहा- 'कॉपी कैट'
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 160 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हुआ मजबूत
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 317 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,892 पर
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में लंबे समय के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के शुद्ध लिवाली करने के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 317 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 317.52 अंक बढ़कर 53,451.87 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 81.8 अंक चढ़कर 15,892.65 पर था।
सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, ऐक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। टाटा स्टील, एनटीपीसी, पॉवर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट हुई। पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 100.42 अंक यानी 0.19 प्रतिशत टूटकर 53,134.35 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.50 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,810.85 अंक पर बंद हुआ था।
अन्य एशियाई बाजारों में टोकियो, शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाभ के साथ बंद हुए। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.31 प्रतिशत बढ़त के साथ 104.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,295.84 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।
