1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Sensex rises 89 points on inflow of foreign funds

विदेशी कोषों के प्रवाह से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 89 अंक चढ़ा, निफ्टी भी रहा लाभ में

Mumbai Stock Exchange
  • विदेशी कोषों के प्रवाह से सेंसेक्स 89 अंक चढ़ा
  • ऐक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में
  • चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में
BSE: मुंबई। विदेशी कोषों के प्रवाह तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में लिवाली से गुरुवार को शेयर बाजार (stock market) मजबूती के रुख के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 88.71 अंक की बढ़त के साथ 60,389.29 अंक पर पहुंच गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 19.40 अंक के लाभ से 17,833 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर लाभ में थे, वहीं पॉवर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, एशियन पेंट्स, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और ऐक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में थे।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में था, वहीं जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में कारोबार कर रहा था। बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
ऑपरेशन कावेरी : स्वदेश लौटे भारतीयों की दर्दभरी कहानी, बताया कैसे थे सूडान में हाल...