1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. mumbai stock market latest price

Share Market News: 3 दिनों की गिरावट के बाद उठा बाजार, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा

Latest Mumbai Stock Market Quotes
Share Market News: आईटी (IT) कंपनियों में खरीदारी और मिलेजुले वैश्विक रुझानों के बीच शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बाजार इससे पहले लगातार 3 दिन गिरकर बंद हुआ था। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex)300.1 अंक चढ़कर 65,540.78 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 105.9 अंक बढ़कर 19,487.55 पर था।
 
सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन और आईटीसी में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर पॉवर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान में चले गए।
 
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 317.46 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत चढ़कर 85.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
दिल्ली जा रहे विमान की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग