पतंगों से रंगीन होगा आसमान...
मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनेगी
FILE
मकर संक्रांति के दिन चारों ओर का नजारा देखने लायक होगा। कोई चिल्ला रहा होगा वो काटा, तो कोई कह रहा होगा, ढील दे-ढील दे...।
शिशिर की सर्द सुबह में सूरज की किरणें ऊर्जा का संदेश लेकर धरती पर उतरीं ठंडी हवाओं में घुलती तिल-गुड़ की मिठास और एक-दूसरे को सुबह से दी जा रही शुभकामनाएं ऊर्जा के संचार को दोगुना कर करेंगी।
14 जनवरी को सूरज के दक्षिणायन से उत्तरायण होने की खुशी आसमान में उड़ रही रंगबिरंगी पतंग बयां करती नजर आएंगी। सुबह से छतों पर पतंगबाजी कर रहे लोग दिन ढलने तक आसमान में पेंच लड़ाते रहेंगे। चारों ओर काटा है....की आवाजें गूंजती रहेंगी। दिन भर मंदिरों में दान-पुण्य का सिलसिला भी जारी रहेगा।
कई स्थानों पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जहां विभिन्न टीमों के सदस्यों ने जमकर पंतगें उड़ाएंगे और पेंच लड़ाने का लुत्फ उठाएंगे। सभी भारतीय मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की पंरपरा को बनाए रखेंगे।

