गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. डोर रिश्तों की
  4. Boys running away from these habits of girl
Written By

इन 10 आदतों वाली लड़कियों से दूर भागते हैं लड़के

इन 10 आदतों वाली लड़कियों से दूर भागते हैं लड़के - Boys running away from these habits of girl
जिस तरह लड़कियों को लड़कों की कुछ आदतें पसंद नहीं होती, उसी तरह लड़कों को भी लड़कियों की कुछ आदतों से परेशानी रहती है। जिन लड़कियों में ये आदतें होती है उनसे लड़के दूर ही रहना पसंद करते हैं और ऐसी लड़कियों से शादि कि बात चलते ही वे घबरा जाते हैं। आइए, जानते हैं लड़कियों की कुछ ऐसी आदतों व हरकतों के बारे में जिनसे लड़के दूर भागते है -
 
1 लड़कों को ज्यादा नखरे व एटीट्यूड दिखाने वाली लड़कियां कम ही पसंद आती है। 
 
2 ऐसी लड़कियां जो अपने सामने किसी को कुछ नहीं समझती व ओवर स्मार्ट बनती है, उन्हें भी लड़के कम ही पसंद करते है। 
 
3 ऐसी लड़कियां जो अपनी किसी भी चीज का अधिक दिखावा और प्रचार-प्रसार करती रहती हैं, जैसे अपनी अमीरी का, खूबसूरती का व ऐसे कई अन्य छोटी से लेकर बड़ी चीजों का दिखावा करने वाली लड़कियों को लड़के कम ही पसंद करते है।  
 
4 ऐसी लड़कियां जो गॉसिप क्वीन होती है, बातें इधर-उधर करती है करती है और जो दूसरों कि बुराई करती है, उन्हें भी लड़के कम ही पसंद करते है।
 
5 ऐसी लड़कियां जो इतनी ज्यादा ही सीधी होती है कि उन्हें खुद का आधुनिक तरीके से रख-रखाव करना नहीं आता हो, उन्हें भी लड़के कम ही पसंद करते है। 
 
6 जरूरत से ज्यादा भावुक और हमेशा दुखी हो कर रोने वाली लड़कियों को भी लड़के कम ही पसंद करते है। 
 
7 छोटी-छोटी बातों की शिकायत करने वाली लड़कियों से भी वे दूर रहना पसंद करते है।
 
8 पूरा दिन ज्यादा मेकअप से लदी रहने वाली लड़कियों से भी लड़के दूर ही भागते है।    
 
9 कभी-कभी तो ठीक है लेकिन हर छोटे-छोटे मौको पर भी ढेरों सेल्फी लेने वाली लड़कियों से भी लड़के चिढ़ जाते है।
 
10 दिन मे कई बार अपने लुक्स को लेकर उनसे सवाल पूछने वाली लड़कियों से भी लड़के दूर भागते है।