1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. 5 Reasons Of Face Swelling

सावधान, चेहरे पर सूजन आने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण

चेहरे पर सूजन
क्या आपके चेहरे पर भी सूजन दिखाई देती है, कभी-कभार चेहरे पर सूजन होना किसी विशेष कारण से हो सकता है, लेकिन अगर आपके चेहरे पर रोजाना ही सूजन नजर आती है, तो जरा सतर्क रहें। क्योंकि ये 5 कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं, चेहरे की सूजन के - 
 
1 मोटापा - पहला कारण है मोटापा, जो ज्यादातर लोगों में चेहरे पर सूजन दिखाई देने का कारण होता है। लेकिन इस स्थिति में शरीर के बाकी हिस्सों में भी वजन बढ़ता है।
 
2 दांत - दांतों से जुड़ी कोई परेशानी भी चेहरे पर सूजन का कारण बन सकती है। खास तौर से दांतों में इंफेक्शन ,मसूड़ों में दर्द और सूजन इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं।
 
3 दवा - कभी-कभी आपके द्वारा ली जाने वाली कुछ दवाईयां भी चेहरे पर सूजन का कारण बन सकती हैं। खास तौर से कुछ दवाओं का साइड इफेक्ट इस तरह से दिखाई दे सकता है। 
 
4 बीमारी - कभी-कभी शरीर की कोई बीमारी या शरीर में होने वाली कोई क्रिया, चेहरे पर सूजन के रूप में अपनी प्रतिक्रिया देती है। 
 
5 साइनस - ये भी चेहरे की सूजन का एक बड़ा कारण हो सकता है।ऐसी स्थिति में नाक के आस-पास की हड्डी में हवा भर जाने श्लेष्म झिल्ली में सूजन  दिखाई देती है। 
अगला लेख
ब्रेकअप के तनाव से उबरने के लिए ऐसी अजीब हरकतें करती हैं लड़कियां