क्या आपने शादी से पहले सास-ससुर से की ये बातें?
आज के समय में शादी से पहले एक लड़की को केवल अपने होने वाले पति से ही बात करके उसके विचार जानना ही काफी नहीं है। आपकी शादी से जिस तरह से आपके रहन-सहन व जीवन में परिवर्तन आते हैं उतने न भी सही लेकिन काफी कुछ बदलाव तो लड़के व लड़के के परिवार वालों के जीवन में भी आ जाते हैं।
आपका स्वभाव, सपने व रहन-सहन में आप कितना बदलाव खुशी से कर सकती और वे क्या चीजें हैं, जो आपसे नहीं हो सकती हैं, ऐसी कुछ जरूरी बातें हैं, जो यदि आप शादी से पहले ही अपने सास-ससुर को बता दें व उनसे आपको लेकर उनकी अपेक्षाएं जान लें तो बाद में उत्पन्न होने वाली समस्या से आप पहले ही बच सकती हैं और अपने होने वाले सास-ससुर से अपने रिश्ते मधुर बना सकती हैं।
कई बार लड़के की आपसे उम्मीदें अलग होती हैं और सास-ससुर की अलग। ऐसे में किसी लड़के को हां करने से पहले आपको अपने इन-लॉस की राय भी इन चीजों में जान लेनी चाहिए व ये बातें उनसे करनी चाहिए।
1. वे वर्किंग बहू चाहते हैं या हाउसवाइफ?
2. अपनी लाइफस्टाइल के बारे में उनसे बात करें। शादी के बाद आपके क्या सपने हैं? क्या कोई ऐसी चीज है, जो आप सीखना चाहती हैं? कोई कोर्स वगैरह आप करना चाहती हों तो उन्हें पहले से बता देंगी तो अच्छा होगा।
4. अपने ऑफिस के समय के बारे में भी बात कर लें। आपके फिक्स वर्किंग ऑवर्स रहते हैं या शिफ्ट बदलती रहती है? क्या आप एक ऐसे पद पर हैं, जहां आपको घर आने पर भी कई बार ऑफिस का काम संभालना पड़ता है। ये सभी बातें उन्हें बता दें।
5. आपके वीकेंड्स प्लान क्या होते हैं व शादी के बाद आप अपना छुट्टी वाला दिन कैसे बिताना चाहती हैं।
7. अपने धार्मिक विचारों के बारे में बात कर लें कि आप पूजा-पाठ में कितना विश्वास रखती हैं, कितनी बार मंदिर जाना पसंद करती हैं, ज्यादा देर तक पूजा करती हैं या 5 मिनट की पूजा रोज करती हैं, किन परंपराओं को मानती हैं व किन्हें नहीं मानती हैं। बाद में कोई खटास न आए इसलिए ये बाते पहले ही कर लें।
8. फैमिली प्लानिंग की बात तो वैसे पति से ही करेंगी लेकिन कितने सालों तक आप इस विषय में नहीं सोच रही हैं, इस बारे में किसी बहाने से अपनी राय सास को जाहिर जरूर कर सकती हैं, क्योंकि कई मामलों में इसे लेकर सास-ससुर व घर वाले भावनात्मक दबाव बनाने लगते हैं।

