1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Youth murdered in Bihar's Hajipur

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ अपराधी, स्कूल में घुसकर कर दी युवक की हत्या

Bihar
हाजीपुर (बिहार)। बिहार के हाजीपुर में गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने सरकारी स्कूल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है। स्कूल में भागे युवक को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। स्कूल के क्लास रूम में ही युवक की मौत हो गई। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
 
इस घटना से छात्र और शिक्षक में मचा हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना 3 बजे की बताई जा रही। अपराधी 2 से 3 किलोमीटर पीछे से युवक का पीछा कर रहे थे। युवक जान बचाने के लिए स्कूल में घुसा ही था तभी गोलियों की बौछार कर दी गई। पुलिस अज्ञात अपराधियों को तलाश रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
तिहाड़ जेल के DG संदीप गोयल का तबादला, सुकेश चंद्रशेखर ने लगाए थे वसूली के आरोप