1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Youth arrested for raping 12 year old boy

नोएडा : 12 वर्षीय लड़के से कुकर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

Rape
नोएडा (उत्‍तर प्रदेश)। सेक्टर 113 क्षेत्र के परथला गांव में 12 वर्षीय लड़के से एक युवक ने रविवार को जबरन कुकर्म किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित सेक्टर 113 क्षेत्र के परथला गांव निवासी अपने नाना के घर पर रहने के लिए आया था।

वह गांव के पास बने पानी के प्लांट के पास खेल रहा था। उसी दौरान पानी के प्लांट में काम करने वाले रोशन नामक युवक ने उसे पकड़ लिया तथा उसका मुंह दबाकर झाड़ियों में ले गया।

आरोप है कि रोशन ने पीड़ित से कुकर्म किया। पीड़ित ने अपने नाना के घर पहुंचकर अपनी आपबीती मामा को बताई, जिसके बाद उसके मामा ने पुलिस से शिकायत की।

अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी रोशन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।(भाषा)
सांकेतिक फोटो
अगला लेख
LIVE : जानिए देश-दुनिया की आज की पल-पल की खबरें...