1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Rape accused absconding with handcuffs in Madhya Pradesh

MP में दुष्‍कर्म का आरोपी हथकड़ी सहित फरार, पुलिस थाने में मचा हड़कंप

Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश में शनिवार तड़के ग्वालियर शहर में एक थाने से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। आरोपी टॉयलेट के बहाने हवालात से निकला था, लेकिन जब कुछ समय बाद नहीं लौटा तो थाने में हड़कंप मच गया। आरोपी को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया था।

खबरों के अनुसार, इस घटना से ग्वालियर पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी थाने पहुंचे।

अधिकारियों ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया था।
अगला लेख
Prophet Controversy : बंगाल के नदिया जिले में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने लोकल ट्रेन पर किया हमला