1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Chinese national arrested for rape in Pakistan

पाकिस्तान में दुष्‍कर्म के आरोप में चीनी नागरिक गिरफ्तार

Pakistan
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक अफगान महिला के साथ बलात्कार के आरोप में एक चीनी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कोहसर थाना के स्टेशन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डॉन के अनुसार पीड़िता से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर से हथियार भी बरामद किए गए। दोनों को पुलिस थाने लाया गया, जहां महिला की शिकायत पर चीनी नागरिक के खिलाफ बलात्कार और अवैध हथियार रखने के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी अफगानी महिला को चाहता था और उसने कई बार शादी का प्रस्ताव भी रखा था लेकिन महिला ने अलग धर्म होने के कारण मना कर दिया था। प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद झुंझलाहट में उसने महिला के साथ रेप किया।(वार्ता)
अगला लेख
दिल्ली : Arvind Kejriwal का ऐलान, 25 फरवरी से होगा Baba Bhimrao Ambedkar के जीवन पर नाटक