मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Woman gangraped in Badaun, Uttar Pradesh, case filed against 4 accused
Written By
Last Modified: सोमवार, 10 जनवरी 2022 (19:10 IST)

UP के बदायूं में महिला से गैंगरेप, 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

rape
बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में दवा लेने गई महिला को अगवा कर गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वहीं महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इलाके के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय पीड़िता आठ जनवरी को दवा लेने गई थी। वापस आते समय चार लोगों ने उसको रास्ते से अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण सिंह चौहान का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
बिहार के CM नीतीश कुमार भी हुए Corona संक्रमित