सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में 7वीं कक्षा की छात्रा से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो हो गया फरार
- रिश्तेदार से करा रही थी पड़ोस की बच्ची का दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- UP : बागपत में छात्रा से दुष्कर्म मामले में 5 और आरोपी गिरफ्तार
- दंत चिकित्सक ने महिला को नशे का इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- गुजरात में 3 बच्चियों से बलात्कार और एक की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
घर में घुसकर किया नाबालिग से दुष्कर्म, दोस्ती का बना रहा था दबाव
नई दिल्ली। ओखला इलाके में एक युवक पिछले 3 माह से नाबालिग लड़की का पीछा कर रहा था। वह उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा था, लेकिन जब नाबालिग ने उससे दोस्ती करने से मना कर दिया, तो मंगलवार को युवक उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।
खबरों के अनुसार, बाद में 13 वर्षीय पीड़ित बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई। युवक पिछले 3 माह से नाबालिग का पीछा कर रहा था। जब नाबालिग ने उससे दोस्ती करने से मना किया तो युवक ने नाबालिग के घर में घुसकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। आरोपी युवक नाबालिग लड़की के घर की गली में ही रहता है।
बच्ची ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कई बार आरोपी ने उसे रोक कर दोस्ती करने के लिए कहा, लेकिन उसने दोस्ती करने से मना कर दिया था। ऐसे में वह युवक लगातार उसे दोस्ती न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था।
बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे अपहरण करने की धमकी भी दी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
