सम्बंधित जानकारी
- सिंधिया घराने के 'युवराज' की सियासी एंट्री,पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया की राह पर सियासत में एंट्री करते महाआर्यमन सिंधिया !
- मध्यप्रदेश की 50 फीसदी आबादी वैक्सीनेटेड,बुधवार को महाभियान में लगभग 17 लाख लोगों को लगी सेकंड डोज
- 100 से अधिक देशों में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का नेटवर्क, साल 2020 में बच्चों के खिलाफ 400% बढ़े साइबर क्राइम के मामले
- क्या है अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला? आत्मनिर्भर भारत की थीम पर हो रहा है आयोजन
- मध्यप्रदेश में पूरी तरह खुलेंगे स्कूल, कॉलेज और कोचिंग, सरकार ने कोरोना को लेकर लगाए सभी प्रतिबंध खत्म किए
कॉमेडियन वीरदास की मध्यप्रदेश में एंट्री बैन, बोले गृहमंत्री, भारत को बदनाम करने वाले को शो नहीं करने देंगे
भोपाल। कॉमेडियन और एक्टर वीरदास के कथित तौर पर देश विरोधी टिप्पणी को लेकर अब उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। मध्यप्रदेश में कॉमेडियन वीरदास की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वीरदास को विदूषक की संज्ञा देते हुए कहा कि जब तक वीरदास माफी नहीं मांग लेते तब तक मध्यप्रदेश में उनके शो को नहीं होने दिया जाएगा।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कॉमेडियन वीरदास जैसे विदुषक लोग दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश करते है और देशविरोधी मानसिकता वाली कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी और कपिल सिब्बल जैसे लोग इनका समर्थन करते है। दरअसल कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं कपिल सिब्बल और शशि थरुर ने वीर दास की टू नेशन थ्योरी का समर्थन किया है।
दूसरी ओर कॉमेडियन वीर दास के बयान को लेकर उनकी तीखी आलोचना हो रही है । हालांकि विवाद बढ़ने पर कॉमेडियन वीर दास अब माफी मांगते दिख रहे हैं। अपनी सफाई पेश करते हुए वीरदास की ओर से जारी वीडियो में कहा गया कि वीडियो के छोटे से हिस्से से लोगों को बरगलाया जा रहा है,ऐसा मत होने दीजिए। वीडियो के आखिर में बजी तालियां उस देश के लिए है, जिसे हम सब प्यार करते हैं और जिस पर हमें गर्व है। हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि हम महान हैं और इस बात पर कभी फ़ोकस करना बंद ना करें कि हमें क्या चीज़ महान बनाती है।कॉमेडियन वीरदास जैसे विदुषक लोग दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश करते है और देश विरोधी मानसिकता वाली @INCIndia और उसके नेता इनका समर्थन करते है।#VirDas जब तक अपने बयान के लिए आधिकारिक खेद नहीं जताते है तब तक #MadhyaPradesh में उनके कार्यक्रम नहीं होने दिए जाएंगे। pic.twitter.com/qYASvvJABc
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) November 18, 2021
