दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार, राज्यसभा चुनाव आज; पढ़ें 16 मार्च की 5 बड़ी खबरें
16 March Top News : अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 17वां दिन है। ईरानी ड्रोन हमले से दुबई एयरपोर्ट पर आग लग गई। यूएई में अफवाह फैलाने के मामले में 19 भारतीयों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। कटक के अस्पताल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई। राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव आज होगा। पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा के बाद मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया गया। 16 मार्च की बड़ी खबरे :
दुबई एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमला
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सोमवार तड़के ड्रोन हमले के बाद एक फ्यूल टैंक में भीषण आग लग गई। दुबई मीडिया ऑफिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सिविल डिफेंस की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं।
यूएई में 19 भारतीय गिरफ्तार
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में 35 लोगों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। इन आरोपियों में 19 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने क्षेत्रीय तनाव के बीच इंटरनेट पर ऐसी सामग्री साझा की जिससे लोगों में भ्रम और डर फैल सकता था।
अस्पताल में आग, 10 मरीजों की मौत
ओडिशा के कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई मरीजों को सुरक्षित वार्डों में शिफ्ट किया गया। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
ALSO READ: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत
राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव आज
राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मतदान आज होगा। मतदान ने बाद चुनाव परिणाम भी आज ही घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि देशभर में इस बार राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाए गए
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें